वृषभ राशि::- आपको निवेश से जुड़े मामलों में अधिक मुनाफा मिल सकता है। दिन काफी व्यस्त रहेगा लेकिन शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतें, तभी आप इससे होने वाले नुकसान से खुद को बचा पाएंगे।
शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे,मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय गुजरेगा। सामाजिक जीवन में सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश या कहीं दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी,वैवाहिक सुख मिलेगा,आकस्मिक धन लाभ होगा।
नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे, कोई खास कार्य हो सकता है सफल, दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें।
सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें, कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है,बच्चों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें,समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जाएंगी।
कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें।