मकर राशि::- आज अध्यात्म में अपनी रुचि बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे, परिवार के किसी भी सदस्य से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। इतना ही नहीं आज आपको कुछ रोमांचक लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में मन की बात किसी से शेयर न करें। संतान के लिए आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के साथ चल रही अनबन बातचीत से खत्म होगी। आज आपको किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जरूरत पड़ने पर लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। खाली समय का सदुपयोग नई चीजे सीखने में करें। छात्रों के लिए आज पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या सुव्यावस्थित करें व समय का सदुपयोग करें।
मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा आर्थिक दृष्टि से लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है,घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना हैं।
आज वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष और आध्यात्मिक बातों में रुचि रहेगी। किसी भी नए काम की शुरुआत ना करें।