Wednesday, December 6, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ : पुलिस द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट के तहत छात्र छात्राओ को दी महत्वपूर्ण जानकारी

पिथौरागढ़ ::- कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट (SPC) योजना के तहत देव सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ में अध्ययनरत छात्र,छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, उ.नि दिनेश चन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चण्डाक द्वारा SPC (स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट) योजना के तहत सोमवार को देव सिंह राजकीय इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ में अध्ययनरत स्कूली छात्र,छत्राओं को बाल संरक्षण अधिकार, बाल अपराध, नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराध, महिला अपराध, घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में कानूनी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय द्वारा लोगों की सुविधा के लिये चलाया गया उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे