Saturday, April 20, 2024
spot_img

23 जून राशिफल– आज वृष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मिथुन राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा, संयम बनाकर रखें। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आप माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव में कुछ कमी आ सकती हैं। माता का सानिध्य मिलेगा। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। माता से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें। परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे। कार्यों के प्रति जोश बढ़ता रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।आपको परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं, ख्याल रखें। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

कर्क राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि तो रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे, ख्याल रखें। आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन खर्चों के अधिकता से चिन्तित रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि- आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपका रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कन्या राशि-आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं।


तुला राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आयेगी। आपका मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन फिर भी आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें, आपके लिए बेहतर है। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़़ सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- आज आप मानसिक रुप से परेशान रहेंगे, शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा।

मकर राशि- आज आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है।

कुंभ राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके अन्दर आलस्य भी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। क्रोध के अतिरेक से बचें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन राशि-आज आपका रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में शान्ति के प्रयास करें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति हो सकती है। सन्तान सुख में कमी आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। आज आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे