Saturday, December 2, 2023
spot_img

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर आज देहरादून की रायपुर विधानसभा के अजबपुर क्षेत्र में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भव्य स्वागत किया। भूपेंद्र नेगी, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, देहरादून द्वारा अजबपुर चौक पर बाल दिवस पर आयोजित छात्र सम्मान समारोह में कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस प्रदीप सूर्या, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस संदीप चमोली, वार्ड अध्यक्ष अनिल उनियाल, संजय शर्मा, रामसिंह बिष्ट, जोएब अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लेखराज अग्रवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे