Wednesday, June 7, 2023
spot_img

नैनीताल : पुलिस ने महिला विकास विभाग के सहयोग से आशा कार्यकर्ताओं,महिलाओं,बच्चों को होने वाले अपराधों से किया जागरूक। उत्तराखंड पुलिस एप, पोक्सो एक्ट, लिंग चयन प्रतिषेध एक्ट की दी जानकारी

नैनीताल ::- कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित मीटिंग हॉल में विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नैनीताल, व्योमा जैन, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी,महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को महिलाओं एवं बच्चों से हो रहे उत्पीड़न के संबंध में जागरूक किया गया।

– सीओ विभा दीक्षित द्वारा महिलाओं,बच्चों पर होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस एप गौरा शक्ति एप की उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई।


– प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को बच्चों एवं महिलाओं के लिए वर्तमान में चल रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए पीड़ित एवं निराश्रित बच्चों के संरक्षण, बच्चों के गोद लेने की प्रक्रिया व बच्चों को दी जाने वाली काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी गई।

– उ .नि कुमकुम द्वारा अवगत महिला सशक्तिकरण के सम्बंध में, pocso एक्ट 2012 के केस में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम, 1994 (PCPNDT) के सम्बंध में जानकारी दी गई।

– गौरा शक्ति एक्ट के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने के लिए मुख्यालय देहरादून से संजू चौधरी द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए।




Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे