Saturday, December 2, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ : डॉ.नीलेश आनन्द भरणे पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा जन जागरुकता शिविर का किया आयोजन

पिथौरागढ़ ::- डॉ.नीलेश आनन्द भरणे (IPS) पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा बुधवार को रामलीला मैदान में जन जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुचे डॉ.नीलेश आनन्द भरणे (IPS), पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा आज रामलीला मैदान, नियर नगरपालिका पिथौरागढ़ में जन जागरुकता शिविर का आयोजन। किया गया इस दौरान उन्होनें साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व गौरा शक्ति एप के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी स्कूली बच्चों को दी,इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं के सभी प्रश्नों के उत्तर बखूबी दिए।

वहीं डॉ. नीलेश आनन्द भरणे (IPS), पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल ने कहा वर्तमान में छात्र छात्राओं पर नशे की प्रवृत्ति बढ़ी है, साथ ही साइबर क्राइम , ट्राफिक के नियम के साथ साथ नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चला रहे, जिसके चलते जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बच्चों को जो कानूनी जानकारी देना व सही दिशा देना जरूरी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे