Friday, September 22, 2023
spot_img

कविता बिष्ट का कोलकाता में एम्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत ww.ad फैशन वॉक विद डिफेंस फैशन शो में हुआ चयन, समाजसेवियों ने दी बधाईयाँ

नैनीताल ::- समाजसेवियों ने दी कविता बिष्ट को बधाई कोलकाता में एम्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत ww.ad फैशन वॉक विद डिफेंस फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से दिव्यांग वह एसिड 1000 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें 30 लोगों का चयन हुआ।

उत्तराखंड से ब्रांड एंबेसडर एसिड पीड़िता कविता बिष्ट का भी इस पर चयन हुआ और कविता बिष्ट ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध पहाड़ी पोशाक पहनकर लोगों का मन चुरा लिया। कविता ने फाइनल फैशन शो में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।कोलकाता के लोगों ने कविता बिष्ट की बड़ी प्रशंसा की।कविता ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।



समाजसेवी हेमंत गोनिया, रूपा अधिकारी,खट्टी बिष्ट,हेमा गोनिया, चंद्रशेखर जोशी,जगदीश रावत,बच्ची सिंह रावत, अतुल बिष्ट,दीपक शर्मा,अजय गुप्ता, रेखा रानी, नीमा क्वीरा,सुनीता नदगली, गुंजन बोरा,अनीता नौला ने कविता बिष्ट को ढेर सारी बधाइयां दी।

कविता बिष्ट हमेशा समाज सेवा में लोगों के मदद के लिए तत्पर रहती है। इस समय वह रामनगर में दिव्यांग व गरीब बच्चों को रोजगार देकर स्वाबलंबी बना रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे