Monday, October 2, 2023
spot_img

नैनीताल : उत्तराखंड पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को एसएसपी द्वारा सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई

नैनीताल ::- वर्तमान में जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर 30 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 05 पुलिस कर्मचारियों के विदाई समारोह के उपलक्ष्य में पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में उत्तराखंड पुलिस विभाग से अधिवर्षता अवधि पूर्ण कर चुके पुलिस कर्मियों के लिए विदाई/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आज सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है-
1. उपनिरीक्षक अभिसूचना चंद्र लाल (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

2. उप निरीक्षक पी/टी श्री भुवन चंद्र पाठक (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

3. अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस पूरन चंद्र पंत (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

4. अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस जगदीश राम (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

5. मदन सिंह कार्की (अनुचर) (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)

विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं भावुक पलों को सांझा किये गये।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी गणों के सराहनीय सेवाओ की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई साथ ही आश्वासित किया गया कि वह पुलिस विभाग को अपने परिवार का हिस्सा समझे। एवं अपील की गई कि भविष्य में उनकी सेवाओं एवं अनुभव की आवश्यकता पड़ने पर वह अपना योगदान अवश्य करेंगे।

एसएसपी नैनीताल सहित अन्य अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को स्वस्थ्य दिनचर्या के साथ जीवन शैली जीने व उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।


अंततः एसएसपी नैनीताल एवम सीओ सिटी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिस कर्मचारी गणों को उपहार स्वरूप शॉल प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विदाई समारोह में विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस संचार केंद्र नैनीताल, प्रीतम सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी गणों एवं उनके पारिवारिक सदस्यो के अतिरिक्त अन्य पुलिस कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे