मीन राशि::- नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सामाजिक उत्सवों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जो आपको प्रभावशाली लोगों के संपर्क में लाएगा।
कोई दिव्य शक्ति प्राप्त हो सकती है। आपकी दक्षता और क्षमता की प्रशंसा की जा सकती है। रचनात्मक कार्यों में भी समय बीतेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी हो सकती है।
जीवन में सभ्यता और भव्यता बनाए रहेंगे, आर्थिक प्रयास संवरेंगे। भेंटवार्ता पर जोर देंगे,नवीन प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे। जीवन स्तर संवरेगा,रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी, आवश्यक कार्यों में गति आएगी,लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे, नए काम के आरंभ के लिए तैयार रहें। आपके सभी काम सफल रहेंगे, व्यापार-धंधे में लाभ होगा। मित्रों, स्वजनों और भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा,मन की उलझन हल होगी।