हल्दूचौड़ के वैभव जोशी का हुआ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन।
हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी स्वर्गीय भरत नंदन जोशी के बेटे वैभव जोशी का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त मेधावी छात्र वैभव की कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। वैभव वर्तमान में अपनी माता उमा जोशी के साथ पंतनगर में रहते हैं। उमा जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं।
वैभव जोशी की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है। वैभव ने यह मुकाम हासिल कर अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।