Sunday, June 4, 2023
spot_img

नैनीताल :पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को गौरा शक्ति एप के बारे मेँ किया जा रहा जागरूक

नैनीताल ::- पुलिस महिलाओं,बालिकाओं को लगातार “गौरा शक्ति” एप की सुविधा की जानकारी देकर करा रही रजिस्ट्रेशन, जगी सुरक्षा की भावना।

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नितिन लोहनी सीओ साइबर,आँपरेशन के नेतृत्व में जनपद नैनीताल की महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस एप के “गौरा शक्ति” एप में लगातार रजिस्ट्रेशन,जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, कालाढूंगी, वनभूलपुरा, तल्लीताल द्वारा अपनी टीम के साथ अपने- अपने क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों तथा मोहल्लों में महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया।


उत्तराखंड पुलिस एप के “गौरा शक्ति” की सुविधाओं को मुसीबत में सुरक्षा के लिए किस प्रकार से इस्तेमाल किया जाय तथा SOS बटन से पुलिस सहायता लेने की जानकारी से भी अवगत कराया जा रहा है, जिससे महिलाएं गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे