Monday, October 2, 2023
spot_img

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स- तृतीय को घोषित किया गया ब्रिटेन का नया सम्राट, ब्रिटेन में हुआ नए युग का आगाज

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के दो दिन बाद उनके बेटे चार्ल्स- तृतीय को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गईं। साथ में उनके सबसे बड़े बेटे विलियम चार्ल्स के उत्तराधिकारी होंगे। उन्हें प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि दी गई।
शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया गया। शाही समारोह के दौरान ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के अलावा कई वरिष्ठ राजनेता और अधिकारी शामिल हुए।
बेटे चार्ल्स ने मां एलिजाबेथ को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शुक्रवार को सम्राट ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा था, “… मेरी प्यारी मां जब आप मेरे प्रिय स्वर्गीय पिता से मिलने के लिए अपनी अंतिम महान यात्रा शुरू कर चुके हैं, मैं बस आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारे परिवार और राष्ट्र के लोगों के प्रति आपके प्यार और समर्पण के लिए धन्यवाद, आपने इतने वर्षों तक इतनी लगन से सेवा की।”

ब्रिटेन की गद्दी संभालने वाली सबसे उम्रदराज शासक थी महारानी एलिजाबेथ
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय महज 25 साल की थीं, जब ब्रिटेन की गद्दी पर उनकी ताजपोशी हुई थी। 1952 में वह ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। तब से लेकर अब तक करीब सात दशक से वे इस गद्दी पर काबिज थीं। वह 96 वर्ष की थीं और ब्रिटेन की सत्ता संभालने वाली सबसे उम्रदराज महिला थीं। इसके अलावा दुनिया के भी सबसे बुजुर्ग शासकों में महारानी एलिजाबेथ का नाम आता था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे