Friday, May 17, 2024
spot_img

11 अगस्त राशिफल– आज मिथुन राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, धनु राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। बातचीत में संयत रहें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आज आपके जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। आज आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ दूरस्‍थ यात्रा पर जा सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्‍त‍ि होगी।

मिथुन राशि-आज आप व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अध‍िकता पर न‍ियंत्रण रखें, आपके लिए बेहतर होगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो सकता है, ख्याल रखें। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आयेगी,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

सिंह राशि- आज आप स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है, तैयार रहें। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। मन परेशान रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता का सहयोग म‍िलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

कन्या राशि-आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में सुधार आएगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। वि‍चारों में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। दाम्पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार से लाभ के अवसर मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपकी परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सन्तान को कष्ट रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र का दायरा भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि-आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों से बचें, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा,। बातचीत में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में लंबे समय से चले आ रहे व्‍यवधान से राहत मि‍लेगी।

मकर राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा । आपके पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

कुंभ राशि-आज आपको कोई परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार के स‍िलस‍िले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। खर्चों की अध‍िकता हो सकती है। क्रोध एवं आवेश से परेशान रहेंगे, क्रोध को काबू में रखे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे