हरिद्वार। धर्म संसद के मामले में एक नया मोड आ गया है। जानकारी के अनुसार धर्म संसंद के सदस्यों के नाम पर एक पत्र सामने आया है, जिसमें धर्म संसद के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली है। इसको लेकर संतों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। संतों का एक प्रतिनिधिमंडल आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत से मिला। इस दौरान उन्होंने धर्म संसद के सदस्यों की सुरक्षा की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उस पत्र में धर्म संसद के सभी लोगों की सूची बनाकर हत्या करने की धमकी दी गई। पत्र में लिखा था कि हिंदुत्व की बात करने वाला या जिहाद के खिलाफ बोलने वाला एक भी नहीं बचेगा। इसकी सूचना और जानकारी देने के लिए धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने धर्म संसद के सदस्य सागर सिंधु महाराज, विनोद महाराज, कमलेश आनंद महाराज के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।