मेष राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। मन अशांत रहेगा, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन फिर भी संयम बनाकर रखें। आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपके किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के साधन बन रहें हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पूरा दिन आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
मिथुन राशि- आज आपके कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, आय में कठिनाई आ सकती हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरे होने के योग बन रहे हैं। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि- आज आपका धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।कारोबारी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भाइयों के सुख में कमी आएगी। आय की स्थिति में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें, आत्म संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।आज व्यय की अधिकता आपको परेशान कर सकती हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। बातचीत में संयत रहें।
कन्या राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन संयम बनाकर रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपके अन्दर निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे। आज आपको मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
तुला राशि- आज आप क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें, संयम और धैर्य बनाकर रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि- आज पूरा दिन आपका मन शान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आय में सुधार होगा, आर्थिक गतिविधियों में शामिल होंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें।
धनु राशि- आज आप शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। शोधादि कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आप क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार की समस्याएं परेशान की सकती हैं, संयम और धैर्य से काम लें। दैनिक कार्यों में बाधाएं आएंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।
मकर राशि- आज आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ेगी, मानसिक रूप से शांति बनाए रखने के प्रयास करें,संयत रहें। आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में मित्र का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे।
कुंभ राशि- आज आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
मीन राशि- आज आपका मन शान्त रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। कारोबार सन्तोषजनक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। तरक्की के योग बन रह हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।