Monday, October 2, 2023
spot_img

हरक सिंह रावत की कांग्रेस में हुई वापसी, अनुकृति गुसांई भी कांग्रेस में हुई शामिल….

उत्तराखंड में चुनाव से पहले चल रही राजनीतिक उठक-पठक के बीच आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसांई कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद हरक सिंह रावत के राजनीतिक कैरियर को लेकर कई जा रही अटकलों पर भी विराम लगा है। वहीं उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसांई के लैंसडाउन से टिकट मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

6 साल पूर्व कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हरक सिंह रावत एक बार फिर कांग्रेस ने शरण दी है। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 16 जनवरी 2022 को 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। हरक सिंह रावत तब से कांग्रेस में वापसी की बाट जोह रहे थे, लेकिन उनकी वापसी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रोड़ा बन गए, अब हरक सिंह रावत द्वारा हरीश रावत से मांफी मांगने के बाद आज दिल्ली में हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हो सकी। इससे पूर्व यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य भी कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं, हरक सिंह रावत यशपाल आर्य सहित 9 विधायक 18 मार्च 2016 को कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे