कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने अपनी पार्टी से 6 साल तक के लिए निष्कासित कर दिया है जिसके पास लोग जो पहले अटकलें लगा रहे थे वह अब यकीन में बदल गया है कि किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
कल देर रात आई अटकलें लगाई जा रही थी जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे और भाजपा उन्हें टिहरी से लड़ाने का विचार कर रही है।
अपने फेसबुक पेज पर भी देर रात किशोर उपाध्याय ने एक पोस्ट डाली थी जिसमें वह टिहरी की जनता से की रक्षा करने की मांग कर रहे थे जिससे राजनीतिज्ञ यह मान रहे है कि भाजपा और किशोर उपाध्याय अब एक साथ जुड़ चुके हैं।