Saturday, December 2, 2023
spot_img

भाजपा ज्वाइन करने की खबरों के बीच किशोर उपाध्याय ने किया फेसबुक में अनोखा पोस्ट

उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों मैं अभी अफवाहों का बाजार गर्म है। छोटे से लेकर बड़ा से बड़ा नेता पल भर में पार्टी बदल रहा है। राजनीति के विशेषज्ञों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है की किशोर उपाध्याय जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। 

मालूम हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने पार्टी लाइन से अलग चलकर कुछ ऐसे कार्य किए जो पार्टी को मंजूर नहीं थे। 

गुरुवार को रात के 10:00 बजे किशोर उपाध्याय ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट करी जिसमे उन्होंने लिखा,”मैं कल 27 जनवरी 2022 को अपराह्न 01:00 बजे टिहरी की महान जनता के श्री चरणों में नमन करने व अपनी रक्षा की भिक्षा के विनम्र निवेदन के साथ नागणी में आप सबको प्रणाम करने हेतु उपस्थित हो रहा हूँ। आपके प्रत्यक्ष आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।” यह किसी से छुपा नहीं है कि भाजपा किशोर उपाध्याय को टिहरी से टिकट देने को तैयार हो चुकी है तो शायद अब बस या घोषणा भर की ही देन है कि किशोर उपाध्याय टिहरी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे