बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक सनकी अधेड़ ने मामूली विवाद में आइसक्रीम बेचने वाले युवक की सिर काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए युवक के सिर को धड़ से अलग कर दिया और वारदात के बाद वह सिर को अपने घर ले गया और वहां जल रहे चूल्हे में उसे जलाना शुरू कर दिया। इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के तराई इलाके का है, जहां घाघरा नदी पार स्थित परसावल गांव के पास दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बबलू राजभर के रूप में हुई है, जो बेहटा थाना दरियाबाद क्षेत्र का रहने वाला था। वह हाल ही में करीब तीन दिन पहले ही साइकिल पर आइसक्रीम का डिब्बा रखकर बेचने का काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि बबलू अपने 12 साल के चचेरे भाई नीरज के साथ गांव में बर्फ बेचने आया था। बबलू के चार भाई और 4 बहने थीं। टिकैतनगर के लोगों ने बताया कि आइसक्रीम बिक्री के दौरान गांव के रहने वाले शंकर यादव ने बबलू को रोका और आइसक्रीम मांगी। आइसक्रीम खाने के बाद जब बबलू ने पैसे मांगे तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शंकर ने पहले उसे वहां आवाज लगाकर बेचने से मना किया और धमकी दी कि अगर दोबारा आवाज लगाई तो जान से मार देगा। इसके बावजूद जब बबलू नहीं माना और आइसक्रीम का पैसा मांग कर जोर-जोर से आइसक्रीम भी बेचने लगा। इस पर शंकर घर से धारदार हथियार लेकर आया और उसकी गर्दन पर कई वार कर दिया। हमले में बबलू का सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि हत्या के बाद शंकर बबलू के सिर को पास स्थित घर ले गया। इसके बाद वहां जल रहे चूल्हे में उसे जलाना शुरू कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी शंकर यादव खेती करता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। उसकी पत्नी और बच्चों ने भी उसे घर से निकाल दिया था और वह खेत में ही रहता था। बताया यह भी जा रहा है कि वह दो साल पहले भी जेल जा चुका है।
Trending
विराट कोहली बने एशिया के सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज
पीएम मोदी ने आधिकारिक जानकारी पर भरोसा रखने की अपील की
बाराबंकी घटना: मामूली विवाद बना जानलेवा हमला
पीआरडी जवान की हिरासत में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप
23 लाख में से केवल 17 लाख मतदाता ही मिले, मैदानी इलाकों की 15 सीटों पर संकट के बादल
शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता: पौड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण कर बोले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
उत्तराखंड न्यूज: भाजपा के 6 दिग्गजों का कांग्रेस में विलय, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म
रेवेन्यू कोर्ट पोर्टल से नागरिक घर बैठे करेंगे आवेदन, उत्तराखंड में राजस्व न्याय प्रणाली हुई अब पूरी तरह पेपरलेस