काशीपुर। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को यूपी के बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी के साथ एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर शाम सर्विलांस की मदद से ये कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपित को काशीपुर न्यायालय में पेश करके पूछताछ के लिए 14 दिन के रिमांड पर ले लिया है। गौरतलब है कि आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह पुत्र तेजा सिंह ने जमीन खरीद-फरोख्त में लगभग चार करोड़ की हुई धोखाधड़ी से आहत होकर बीती 10-11 जनवरी की रात काठगोदाम के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह ने आइटीआइ में मुख्य आरोपित अमरजीत सिंह समेत 26 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। इसमें जहीर निवासी गड्ढा कालोनी का नाम भी शामिल था। मामले की गंभीरता और जांच के लिए हादसे के बाद पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया था। गठित एसआइटी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जमीन खरीद-फरोख्त मामले में मुख्य आरोपित में शामिल जहीर निवासी गड्ढा कालोनी काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित समेत लगभग 18 लोगों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। एसआइटी ने आरोपित जहीर को काशीपुर अदालत में पेश कर उसको पूछताछ के लिए 14 दिन के रिमांड पर ले लिया है।
Trending
कार में तीन शव मिलने से दिल्ली इलाके में हड़कंप
उत्तराखण्ड में मौसम बदलावः बर्फबारी की संभावना बढ़ी
देहरादून महापंचायत ने मोबाइल जांच की मांग उठाई
देहरादून परेड मैदान में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए बड़ा प्रदर्शन
बरेली गिरफ्तारी से काशीपुर सुसाइड केस की जांच को बल
सूरजकुंड झूला हादसा: परिजनों ने मांगी जवाबदेही
गाजियाबाद केस अपडेट: पुलिस ने पिता की तीन शादियों की पुष्टि की
पर्यटन विकास और सामरिक तैयारी पर केंद्रित उत्तराखंड का एविएशन रोडमैप