नई दिल्ली। उत्तराखण्ड समेत देश के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बिहार में पारा 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मौसम विभाग ने 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बड़े इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा आईएमडी के अनुसार 7 राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है। 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
Trending
कार में तीन शव मिलने से दिल्ली इलाके में हड़कंप
उत्तराखण्ड में मौसम बदलावः बर्फबारी की संभावना बढ़ी
देहरादून महापंचायत ने मोबाइल जांच की मांग उठाई
देहरादून परेड मैदान में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए बड़ा प्रदर्शन
बरेली गिरफ्तारी से काशीपुर सुसाइड केस की जांच को बल
सूरजकुंड झूला हादसा: परिजनों ने मांगी जवाबदेही
गाजियाबाद केस अपडेट: पुलिस ने पिता की तीन शादियों की पुष्टि की
पर्यटन विकास और सामरिक तैयारी पर केंद्रित उत्तराखंड का एविएशन रोडमैप