Feb 07, 2026

उत्तराखंड में पारिवारिक अपराध, विवाहित बेटी ने लगाए संगीन आरोप

post-img

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक विवाहित बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया है कि इसके पास घटना का वीडियो भी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बाजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसका पिता उस पर गलत नीयत रखता है। 2024 और उससे पूर्व में उसका पिता क्षेत्र स्थित ब्यूटी पार्लर में आया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने बताया कि घटना का वीडियो भी उसके पास है। उस समय लोकलाज के भय से उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। आठ माह पूर्व उसका विवाह हो गया है। अब पिता उसके पति के मोबाइल फोन कर मायके आने का दबाव बना रहे हैं। उसने आशंका जाहिर की है कि अब वह मायके आई तो पिता फिर से वही हरकत करेंगे। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां भी पिता का पक्ष रखती है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजपुर कोतवाली के कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।