उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
देहरादून पीजी डॉक्टर मौत: परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
नवरात्रि अष्टमी पर देशभर में धार्मिक उत्साह
मौत का सफरः आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बस! 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख सहमे लोग
शहद निष्कासन प्रक्रिया संपन्न: मुख्यमंत्री आवास बना मधुमक्खी पालन के लिए प्रेरणा का नया केंद्र आज।
निक्षय मित्र बने समाज का गौरव: टीबी रोगियों की सेवा करने वालों को राजभवन में मिला सम्मान।
हरिद्वार जिले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेतीं गिरफ्तार
मिडिल ईस्ट तनाव और उत्तराखंड का भविष्य: मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की गति के साथ सुरक्षा पर भी बल।
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के लिए शासन सक्रिय, चंद्रबनी क्षेत्र में जनसभा के लिए बुनियादी सुविधाओं पर मंथन।