Sunday, June 4, 2023
spot_img

पिथौरागढ़ : सोशल मीडिया के नुकसान से बचने के लिए छात्राओं को पैरा लीगल वालंटियर ने दी जानकारी

पिथौरागढ़::- सोशल मीडिया के नुकसान से बचने के लिए छात्राओं को पैरा लीगल वालंटियर ने दी जानकारी।
सोशल मीडिया के कम उपयोग और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर सतर्क रहने की बात कही।

पीएलवी निर्मला पांडे लगातार सोशल मीडिया के नुकसान और बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। एलडब्ल्यू एस विद्यालय भाटकोट में छात्राओं को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में आज हम सभी लोग जुड़े हुए हैं लेकिन इसके फायदों के साथ छात्राओं के लिए नुकसान भी ज्यादा है।


उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में सतर्क रहने की जरूरत है लोग जाने अनजाने आपका फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में अपने प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखना चाहिए और अनजान लोगों से दोस्ती करने से परहेज रखना चाहिए। निर्मला पांडे वर्ष 2017 से नशा मुक्ति घरेलू हिंसा की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे