Thursday, April 18, 2024
spot_img

22 अगस्त राशिफल– आज कुंभ राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कर्क राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आप आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे, ख्याल रखें। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि- पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता बनी रहेगी, परन्तु मन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे,अतिउत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। आपके अन्दर मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि भी सम्भव है।


सिंह राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में धन की प्राप्ति होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में किसी सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, आपके लिए बेहतर होगा। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। निवेश पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। धन की स्थिति सन्तोषप्रद रहेगी, लेकिन खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कर्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, तैयार रहें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भवन सुख की प्राप्ति होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

धनु राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है, तैयार रहें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। भवन सुख की प्राप्ति होगी। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

मकर राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपको भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आज पूरा दिन आपका मन शान्त रहेगा। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खानपान में रुचि रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी, क्रोध को काबू में रखे। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े से दूरी बनाये रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवर्तन की भी सम्भावना बन रही है। माता-पिता का साथ मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे