Thursday, March 28, 2024
spot_img

14 अगस्त राशिफल– आज मिथुन राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, सिंह राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। धार्म‍िक कार्यों में ह‍िस्‍सा लेंगे। सुखद समाचार की प्राप्‍ति‍ होगी।

वृष राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, तैयार रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाध‍िकारि‍यों से संबंधों में टकराव हो सकता है। व‍िवाद से बचकर रहें, आपके लिए बेहतर होगा।

मिथुन राशि- आज आप व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। पर‍िवार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आय में व्यवधान आएंगे।

कर्क राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने का प्रयास करें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चली आ रही परेशानि‍यों से राहत म‍िल सकती है।


सिंह राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा, ख्याल रखें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आएगी। भवन सुख में कमी आ सकती है।

कन्या राशि- आज आपको शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। अपने स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।


तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कारोबार में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। दि‍नचर्या अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दि‍नचर्या अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार म‍िलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि- आज आप संयत रहें। मन में नकारात्मक विचारों से बचे, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। पिता से धन की प्राप्‍त‍ि हो सकती है।

मकर राशि- आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आलस्य अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे, संभल कर रहे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कारोबार में लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

कुंभ राशि- आज आपको मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, संभल कर खर्चे। आज आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में तरक्की की सम्भावना बन रही हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यस्तर में वृद्धि सम्भव है।

मीन राशि- आज आप सन्तान के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्या परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे