मीन राशि ::- मित्रों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। संतान सुख बना रहेगा। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
मन में आज कई तरह के विचार आएंगे। व्यापार में चिंताएं बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे रहेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर डर रहेगा।
सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई अच्छा पद मिल सकता है, कुछ महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से रुके हुए थे तो वह भी आज गति पकड़ेंगे।
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे। युवा वर्ग को भी अपने करियर अथवा प्रोजेक्ट से संबंधित सफलता मिलने की उचित संभावना है।
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात होगी, सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी, उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।