कन्या राशि ::- आकस्मिक गतिविधियों से उलझन अनभव कर सकते हैं। कार्य प्रभावित हो सकते हैं,अपनों के सुझावों पर ध्यान दें। शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें। लापरवाही से बचें,व्यवस्था पर जोर रखेंगे,जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें। परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा। संतुलित व्यवहार रखें,अनुशासन अपनाएं,खानपान में सात्विकता रखें। सेहत से समझौता न करें,अनजानों से दूरी रखें।
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जिससे घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। हर मामले में मनचाहे परिणाम प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला लंबित है। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी क्योंकि लंबे समय से अटका हुआ कोई पेमेंट आज मिल सकता है। पेशेवर स्तर पर मान-सम्मान और वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर हो सकते हैं।
घर की व्यवस्था अनुशासित और खुशनुमा बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। अपना ध्यान फालतू की गतिविधियों से हटाकर अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन में उचित परिणाम हासिल होंगे।
इस समय किसी भी तरह की यात्रा अथवा आवाजाही को स्थगित रखना ही उचित है। कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें,कुछ समय अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें।