Monday, October 2, 2023
spot_img

कार्यों में जल्दबाजी न करें,बड़े लक्ष्यों की ओर प्रेरित होंगे, जानिए आज का राशिफल

तुला राशि ::- आज किसी समस्या का समाधान मिलने से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अहंकार या चिड़चिड़ेपन को अपने स्वभाव में प्रवेश न होने दें। लापरवाही के कारण अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक है। वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। वर्तमान परिवेश से स्वयं को सुरक्षित रखें।
सतर्कता और सूझबूझ से आगे बढ़ें, आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे। खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखे, विदेश यात्रा की संभावना बनेगी। कामकाज सामान्य रहेगा, बड़े लक्ष्यों की ओर प्रेरित होंगे। आत्मविश्वास बनाए रहेंगे। उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।
आज कार्यों में जल्दबाजी न करें। आज धैर्य और संयम से काम लें। आज काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियों को नज़रअंदाज़ न करें।
लंबे समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क बनेंगे जो लाभदायक साबित होंगे।
किसी करीबी संबंधी से दुखद समाचार मिलने से मन बहुत अधिक परेशान भी रहेगा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे