Tuesday, April 16, 2024
spot_img

23 जुलाई राशिफल– आज वृश्चिक राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कुंभ राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में अवरोध आएगें, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि-आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, कार्य मन लगाकर करें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है, खास ख्याल रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से चिंतित हो सकते हैं, चिंता से दूर रहने का प्रयास करें।

मिथुन राशि- आज आपके वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, कार्य बनेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं, ख्याल रखें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है, ध्यान रखें। सेहत का ध्यान रखें। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, आपके अन्दर धैर्यशीलता में भी वृद्धि होगी, संयम बनाकर रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। आज आपकी बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता हैं, तैयार रहें। कारोबार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, ख्याल रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के कुछ नये स्रोत विकसित हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

कन्या राशि- आज आपके कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में बदलाव के अवसर भी मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद हो सकता है, विवाद से दूर रहें।

तुला राशि- आज आपकी धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपकी माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान को कष्ट हो सकता

वृश्चिक राशि- आज आपके अन्दर आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के चलते परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। चिंता परेशान करेगी।

धनु राशि- आज आपके अंदर धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। आज आपको नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु आलस्य की अधिकता भी रहेगी, संयम बनाकर रखें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें।आपको लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें। आपके आलस्य अधिक हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में भी संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

कुंभ राशि- आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिल सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, परन्तु आय में वृद्धि भी होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। खर्चों की अधिकता से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे