Tuesday, April 16, 2024
spot_img

22 जुलाई राशिफल– आज कर्क राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कन्या राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके अन्दर मानसिक शान्ति रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपका रहन-सहन व्यवस्थित रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों से भेंट होगी। दैनिक कार्यों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें।

वृष राशि- आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा, ख्याल रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कला-संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। खानपान में रुचि रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा में जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आप संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से परेशान हो सकते हैं, ख्याल रखें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। खर्च बढ़ेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

कर्क राशि- आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि-आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभव है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, खास ख्याल रखें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि- आज आप संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि भी होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं

तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत विकसित होंगे।

मकर राशि- आज आप संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

कुंभ राशि- आज आपके नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते है। आत्मसंयत रहें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है, क्रोध को काबू में रखे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में भी संयत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, तैयार रहें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे