Friday, March 29, 2024
spot_img

1 जून राशिफल– आज कर्क राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, तुला राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि – आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आय बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी, धैर्य बनाकर रखें। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृष राशि – आज आप अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें, आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते है, तैयार रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठारेता का प्रभाव बना रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि – आज आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ भी मिलेगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

कर्क राशि – आज आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। संचित धन में कमी आयेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि – वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। पारिवारिक समस्‍याएं से परेशान रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें।

कन्या राशि – आज आपका मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बना कर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिलेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। माता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।


तुला राशि – व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। तनाव से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

धनु राशि – नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। अधिक खर्चों से परेशान रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।


मकर राशि – आज आप क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें। मित्रों से भी सद्भाव बनाकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ स्थान में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। आय में कठिनाइयां एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के झगड़ों व विवादों से बचने का प्रयत्न करें, आपके लिए बेहतर होगा। खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक रहेगी।

मीन राशि – आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। मानसिक चिन्ता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे