Friday, March 29, 2024
spot_img

31 जुलाई राशिफल– आज मेष राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, कर्क राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपके अन्दर अज्ञात भय बना रहेगा।आपको नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। आपके अन्दर आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुखद समाचार मिलेगा।

वृष राशि- आज आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मसंयत रहें। पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं, संभल कर खर्च करें,आज आपको शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

कर्क राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। पूरा दिन आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

सिंह राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है, ख्याल रखें। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं की वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में परिवर्तन की परिस्थिति बन सकती हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, अपना ख्याल रखें।

कन्या राशि- आज आप आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध से बचें, आपके लिए बेहतर होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक या शोधादि कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा, शांति बनाएं रखें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि-आज आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपको कारोबार विस्तार में भाइयों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आज आपकी पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा,फिजूलखर्ची से दूर रहें। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

धनु राशि- आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं,फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज आपको माता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता के योग हैं। लाभ होगा।

मकर राशि- आज आपका पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिश्रम अधिक होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूरा दिन परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि- आज आप क्रोध से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। आपके स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे