Sunday, December 10, 2023
spot_img

नैनीताल : एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने नेचर वॉक में किया प्रतिभाग

नैनीताल ::- उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून (यूकॉस्ट) एवं विज्ञान भारती के सहयोग से विज्ञान लोकप्रियकरण समिति द्वारा नेचर वॉक के लिए विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं एवं शोधार्थियों को किच्छा बाईपास स्थित लेक पैराडाइज़ ले जाया गया। जहाँ प्रतिभागियों ने विभिन्न पेड़ पौधों, झील व अन्य आस पास की वेजीटेशन के बारे में जाना। उक्त नेचर वॉक के दौरान विज्ञान लोकप्रियकरण समिति समन्वयक डॉ. भारत पांडे ने विभिन्न पौधों से प्राप्त होने वाले एक्सट्रैक्शंस व उपयोग के बारे में बताया। सदस्य डॉ. रवीश त्रिपाठी ने फ़्रेश वॉटर और लेक डाइवर्सिटी व विभिन्न मछलियों के बारे में बताया। सदस्य डॉ.चंद्रपाल ने नेचर को साथ रख बिना पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाए ही व्यवसायीक संभावनाओं को समझाया। इस मौक़े पर महाविद्यालय छात्र संघ पदाधिकारी छात्र छात्राओं के साथ मौज़ूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे