Friday, April 26, 2024
spot_img

19 मई राशिफल– आज कन्या राशि वाले जातक रहें सावधान, इन कष्टों से हो सकता हैं सामना, मीन राशि वालों को भी इन कुछ खास उपायों से मिल सकता हैं लाभ

मेष राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें।आज कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, ख्याल रखें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। पूरा दिन आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।


वृष राशि- आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- आज आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ख़ास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।


कर्क राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी रहेगी, संयम और धैर्य बनाकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति मजबूत होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मानसिक तनाव हो सकता है, संयम बनाकर रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, संयम बनाकर रखें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से चिन्तित रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

कन्या राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, आत्म संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि रहेगी। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकती है, तैयार रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपका कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि- आज आपका मन परेशान रहेगा, संभल कर रहें जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का खास ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज पूरा दिन आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। आज आपका रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशि- आज आपके मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कार्य के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशि- आज पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं, परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी, संयम बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु घरेलू कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मित्र से कारोबार में सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि- आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरे